फोरलेन के सर्वे से अतिक्रमणकारियों में खलबली
मैनपुरी, भोगांव: अति व्यस्त शिकोहाबाद- भोगांव स्टेट हाईवे के फोरलेन कराए जाने से पूर्व सरकार द्वा
मैनपुरी, भोगांव: अति व्यस्त शिकोहाबाद-
भोगांव स्टेट हाईवे के फोरलेन कराए जाने से पूर्व सरकार द्वारा कराए गए सर्वे के बाद रोड के किनारों पर अतिक्रमण किए लोगों का चैन उड़ गया है। सर्वे कंपनी के कर्मियों द्वारा चिन्ह लगाए जाने के बाद अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को ढहाया जाना तय हो गया है। सर्वे कंपनी इस संबंध में 4-5 महीनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी। इसके बाद इन लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। सपा सरकार की महत्वपूर्ण मार्गों एवं जिला मुख्यालयों को जाने वाले मार्गो को फोरलेन बनाए जाने की योजना के तहत शिकोहाबाद-भोगांव स्टेट हाईवे का कायाकल्प होना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व में इस संबंध में घोषणा की थी। इस मार्ग के फोरलेन निर्माण के लिए निर्धारित बजट को मंजूरी मिलना बाकी हैं। लेकिन फोरलेन से पूर्व सरकार और विश्व बैंक द्वारा संयुक्त रूप से कराए गए सर्वे में रोड के किनारों पर अतिक्रमण किए लोगों में खलबली है। ओडिशा की कंपनी सीमैक द्वारा किए गए सर्वे में यह तथ्य खुलकर सामने आया है कि कई लोगों ने रोड के किनारों पर जबरदस्त स्थाई अतिक्रमण कर लिया है। स्थाई अतिक्रमण करने वालों ने रोड की दोनों पटरियों से कुछ ही दूरी पर भवन निर्माण भी कर लिए हैं। यदि इस रोड को फोरलेन बनाने के लिए सरकार ने अगले बजट में धनराशि आवंटित की तो कई अतिक्रमणकारियों के द्वारा वर्षो से किए जा रहे अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा। रोड के किनारे अतिक्रमण करने वालों की नींद इन दिनों गायब हो गई है। हालांकि फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी शासन के द्वारा यदि कोई निर्णय लिया गया तो कार्रवाई शुरू कर सकते हैं। रोड के किनारे अतिक्रमण करने वालों में इन दिनों खलबली मची हुई है और वह फोरलेन निर्माण के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पुख्ता जानकारी जुटाने में लगे हैं।