'जन सुझावों से तेज होगा जनपद का विकास'
मैनपुरी: सपा मुखिया की जनपद को उत्तम जनपद बनाने की पहल पर तेजी से काम शुरू हो गया है। मैनपुरी के विक
मैनपुरी: सपा मुखिया की जनपद को उत्तम जनपद बनाने की पहल पर तेजी से काम शुरू हो गया है। मैनपुरी के विकास के लिए जनता से बहुमूल्य सुझावों की आवश्यकता है। लोकसभा के उपचुनाव में क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार से उन्हें समर्थन और सम्मान दिया है उस कर्ज को पूरी क्षमता से उतारने का प्रयास करुंगा।
सपा सांसद तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। एक वर्ष के अंदर जनपद की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी। कोई सड़क गड्ढायुक्त नहीं रहेगी। हर गांव को सड़क से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
समारोह में सांसद तेज प्रताप यादव का मुकुट पहनाकर माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इसके अलावा विधायक राजकुमार यादव, बृजेश कठेरिया, एमएलसी असीम यादव, सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, महासचिव सुखवीर सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. दीपसिंह पाल का शाल उढ़ाकर स्वागत किया गया। अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक ने विकास कार्यो की जानकारी दी।
इस अवसर पर समाजसेवी अरुण गुप्ता, आनंदस्वरूप अग्रवाल, प्रेममित्र लूथरा, नकुल सक्सेना, डॉ. गया प्रसाद, संजीव मिश्र, बबलू मियां, टीपी मामा, विनय भैया, गोपाल कृष्ण बाली, देवकुमार, बृजनंदन पुजारी, मुनेश चौहान, ज्ञानेंद्र चौहान, नृप चौधरी, यश चौधरी, वंदना यादव, मनोज गुप्ता, विकास यादव, राजू बाल्मीकि, राजीव यादव आदि मौजूद थे। पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। संचालन सभासद राजीव सक्सेना ने किया।