एकता के लिए दौड़ में फूली भाजपाइयों की सांस
मैनपुरी : सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को भाजपाई एकता के लिए दौड़े तो लेकिन उनकी बीच रास
मैनपुरी : सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को भाजपाई एकता के लिए दौड़े तो लेकिन उनकी बीच रास्ते में ही सांस फूल गई। कार्यकर्ताओं ने जोश भरा, लेकिन नेता चंद कदम में ही पसीना छोड़ गए। किसी ने दौड़ पूरी करने को बाइक का सहारा लिया, तो कोई बीच में ही शामिल हो गया।
शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता जमा हुए। सुबह सात बजे दौड़ शुरू हुई तो बमुश्किल 30 लोग ही जुट सके। कुछ कदम दौड़ने के बाद ही नेताओं के कदम थम गए। तांगा स्टैंड पहुंचते ही नेता हांफ गए। कुछ युवा कार्यकताओं ने दम भरा और बड़ा चौराहा होते हुए लेनगंज से निकल कर बस स्टैंड पर आकर रुक गए। यहा भाजपा जिदांबाद, मोदी जिंदाबाद के नारे लगाकर भाजपा नेता अपने अपने घरों के लिए निकल लिए।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत शिवओंकारनाथ पचौरी, पूृर्व जिलाध्यक्ष अरविंद्र सिंह तोमर, शिवदत्त भदौरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अजयपाल सिंह चौहान, अनुराग पांडेय, रामभान सिंह तोमर, सुमित चौहान, राजीव मिश्रा, सुरेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह सोनीं प्रदीप वर्मा, शिवऔतार सिंह, राजू गुप्ता, गोल्डी चौहान, शुभम सिंह, अमित गुप्ता, राहुल चतुर्वेदी, अनूप मिश्रा, प्रदीप चौहान, मदन चौहान आदि मौजूद थे।