Move to Jagran APP

मनचलों की आई शामत, महिला पुलिस ने दो दबोचे

मैनपुरी : अब महिला कॉलेजों के आसपास घूमने वाले मनचलों की शामत आ गई है। शुक्रवार को महिला पुलिस ने दो

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 06:23 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 06:23 PM (IST)
मनचलों की आई शामत, महिला पुलिस ने दो दबोचे

मैनपुरी : अब महिला कॉलेजों के आसपास घूमने वाले मनचलों की शामत आ गई है। शुक्रवार को महिला पुलिस ने दो मनचलों को कॉलेज के सामने से धर दबोचा।

loksabha election banner

दरअसल, महिलाओं से छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए महिला हेल्प लाइन चालू की गई। इसके अलावा महिला दस्ते को भी कॉलेजों के पास सतर्क किया गया। लेकिन लापरवाही के चलते पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। छेड़छाड़ से आजिज कॉलेज की छात्राओं ने महिला हेल्प लाइन पर ही ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस से ही पूछा कि जब महिला दस्ता गठित किया गया है तो फिर महिला पुलिस दिखती क्यों नहीं है।

दैनिक जागरण ने ऑनलाइन की गई इस शिकायत को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद एसपी श्रीकांत सिंह ने मामले का संज्ञान लिया और गुरुवार को महिला पुलिस को कॉलेजों के आसपास गश्त कर मनचलों पर लगाम कसने के निर्देश दिए। शुक्रवार सुबह महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी पुलिस बल के साथ आरसी कॉलेज के पास पहुंचीं। यहां सड़क किनारे खड़े दो मनचलों को धर दबोचा। एसपी ने बताया कि जिले के सभी महिला कॉलेजों के आसपास नियमित रूप से पुलिस गश्त करेगी। जो लोग छींटाकशी करते पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.