दुधारु पशुओं में फैल रही बीमारी से पशुपालक परेशान
मैनपुरी : मौसम बदलते ही दुधारु पशुओं में संक्रामक रोग फैलने लगे हैं, जिससे पशुपालक परेशान हैं। डॉक्ट
मैनपुरी : मौसम बदलते ही दुधारु पशुओं में संक्रामक रोग फैलने लगे हैं, जिससे पशुपालक परेशान हैं। डॉक्टरों की टीम भी पशुओं में फैलने वाले रोग का पता नहीं लगा पा रही है। रोग का पता लगाने के लिए मथुरा से आई विशेषज्ञों की टीम ने आधा दर्जन से अधिक गांवों में दो दर्जन बीमार पशुओं के खून के नमूने लिए हैं। जिनकी जांच के बाद भी पशुओं में फैल रहे रोग का पता चल सकेगा।
संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जिले में टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। उसके बाद भी दुधारु पशुओं में चारों पैर से अपंग होने की बीमारी फैल रही है। पशु पैरों से अपंग होने के बाद जमीन पर गिर जाते हैं और दूध देना बंद कर देता है। मुंह से झाग आने लगता है। यह रोग मुंहपका और खुरपका नहीं बताया जा रहा है। डॉक्टर रोग के लक्षण जानने के बाद भी बीमार पशुओं को बेहतर इलाज नहीं दे पा रहे हैं।
बीत एक सप्ताह में मथुरा के विशेषज्ञों की टीम ने जनपद के एक दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर दो दर्जन से अधिक बीमार पशुओं के खून के नमूने लिए हैं। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. विजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि विकास खंड बरनाहल, घिरोर, कुरावली और मैनपुरी के कुछ गांवों में पशुओं में बीमारी फैल रही है। जिसकी रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। नौ ब्लॉकों में 18 टीमें गठित की गई हैं। जो तीन लाख पशुओं का टीकाकरण करेंगी।
'जिन गांवों में पशुओं में बीमारी फैल रही है। उन गांव में रोग की जानकारी करने के लिए मथुरा से बुलाई गई टीम ने बीमार पशुओं के खून के नमूने लिए हैं। जिसकी जांच रिपोर्ट दो दिन में आने के बाद बीमार पशुओं का बेहतर उपचार किया जाएगा। पशु चिकित्सालय में दवा की कोई कमी नहीं है। पशुपालक संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए अपने पशुओं को निश्शुल्क लगाए जा रहे टीके अवश्य लगवाएं।'
डॉ. वाईके सारस्वत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मैनपुरी।