बालक में आगरा, बालिका में मैनपुरी का जलवा
जागरण संवाददाता, मैनपुरी: पं. जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय बेडमिंटन बालक-बालिका प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में आगरा की टीम ने मैनपुरी को 3-1 से पराजित किया। जबकि सीनियर बालिका वर्ग में मैनपुरी ने आगरा की टीम को 3-1 से मात दी।
स्टेडियम में शुक्रवार को हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग में मथुरा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैनपुरी को 2-0 से पराजित किया। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में मैनपुरी ने आगरा को 2-0 से हराया। पोखन सिंह बालिका इंटर कॉलेज भोगांव में हुए टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आगरा की टीम ने फीरोजाबाद को हराया। जबकि बालिका वर्ग की टीम ने मैनपुरी ने आगरा को मात दी। सीनियर बालक वर्ग की टीम में आगरा के मनोज कुमार, विशाल, प्रदीप जयन्त, उत्कर्ष सब जूनियर बालक वर्ग में मथुरा के शिवम, विशाल, मैनपुरी के राजमणि, अभिषेक, आरिफ और विकास ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में आगरा की प्रीती चौधरी, शालिनी उपाध्याय सब जूनियर बालिका वर्ग में पलक तिवारी, शोभा, श्रेया, अंकिता, मित्ताली, सोनम, प्रियांशी तथा मथुरा की प्रियांशी ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सह जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह ने किया।
कार्यक्रम में हर प्रसाद यादव, रामकुमार, डॉ. सरोज यादव, पदम सिंह, एके सिंह राठौर, उदय शर्मा, स्वतंत्र कुमार सिंह, आरबी यादव, निर्मला राजपूत, सुनील कुमार सिंह, राम मनोरथ, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।