समिति का अनुमोदन नहीं, धनराशि का खर्च शुरू
मैनपुरी : नेहरू युवा केंद्र पर ग्रामीण युवकों में नेतृत्व की क्षमता विकसित करने के लिए काम करता है। लेकिन खेल मंत्रालय से मिलने वाली धनराशि को जिला युवा सलाहाकार समिति के अनुमोदन के बिना ही खर्च करनी शुरू कर दी है। ताकि किस मद में कितना पैसा खर्च किया जा रहा है। इसकी जानकारी सलाहाकार समिति के अध्यक्ष को न हो सके।
नेहरू युवा केंद्र को खेल मंत्रालय से ग्रामीण युवाओं में नेतृत्व विकसित करने और खेलकूद के लिए मिलने वाली धनराशि जिला युवा सलाहाकार समिति के अनुमोदन के बिना ही खर्च की जा सकती है। लेकिन नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी और कर्मचारियों ने खेल मंत्रालय से मिले 8,27,500 रुपये बिना अनुमोदन के ही खर्च करने शुरू कर दिए हैं।
नेहरू युवा केंद्र द्वारा नियमों की अनदेखी सिर्फ इसलिए की जा रही है ताकि खेल मंत्रालय से मिलने वाली धनराशि खर्च करने की बड़े अधिकारियों को भनक न लग सके। ताकि धनराशि को मनमाने तरीके से खर्च किय जा सके। जिलाधिकारी समिति के अध्यक्ष होते हैं। उनके अनुमोदन के बाद ही हर वर्ष धनराशि खर्च की गई है।
नेहरू युवा केंद्र के युवा समन्वयक अनवर वारसी का कहना है कि खेल मंत्रालय से अनुमति लेने के बाद ही धनराशि खर्च की जा रही है। शेष बची धनराशि जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद खर्च की जाएगी।