आंगनबाड़ी कार्यकत्री नहीं बांटती पुष्टाहार
By Edited By: Published: Mon, 28 Jul 2014 06:47 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2014 06:47 PM (IST)
मैनपुरी, कुरावली : आंगनबाड़ी केंद्र अशोकपुरहार- खटकानी का बुरा हाल है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री बच्चों को पुष्टाहार देने की बजाय उन्हें डांट कर भगा देती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वह पुष्टाहार बच्चों की बजाय अपने घर ले जाकर जानवरों को खिलाती हैं।
गांव की महिला कमला देवी, डोली, अनीता, सुमन, सुषमा, रीना, सुनीता, सुशीला देवी का कहना है कि उनके छह वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं। लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री ममता और सहायिका नीलम द्वारा जब भी वह पुष्टाहार लेने जाते हैं तो उन्हें भगा दिया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें