बीएड छात्रों ने मांगी छात्रवृति
मैनपुरी: बीएड सत्र 2012-13 के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित ज्ञापन डीएम गोविंद राजू एनएस को सौंप कर छात्रवृति व शुल्क प्रतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि वे वर्ष 2012-13 में जीएसएम कॉलेज छात्र थे उनकी छात्रवृति व शुल्क प्रतिपूर्ति खाते में समाज कल्याण अधिकारी द्वारा नहीं भेजी गई है। कई बार उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर छात्रवृति पाने की गुहार लगाई। लेकिन छात्रवृति नहीं मिल सकी है। प्रार्थनापत्र देने वालों में जय नरायन सिंह, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, ज्ञानवेश कुमार शाक्य, राजीव कुमार आदि मौजूद थे।
आधा दर्जन कॉलेज हुए थे वंचित
वर्ष 2012-13 में जिले के आधा दर्जन बीएड कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृति व शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिल सकी थी। इन कॉलेजों के छात्रों ने कई बार जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया था। लेकिन शासन स्तर से इन्हें छात्रवृति और शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं दी गई थी।
'शासन द्वारा जितने छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति मुहैया कराई गई थी, उन सब के खातों में भेज दी गई थी, कुछ छात्र छात्रवृति के लिए छूट गए थे। '
विवेक बाजपेई, समाज कल्याण अधिकारी, मैनपुरी।