लेनदेन के विवाद में मारी थी शिक्षक को गोली
मैनपुरी, किशनी: किशनी निवासी रिटायर्ड शिक्षक को लेनदेन के विवाद के चलते गोली मारकर घायल किया गया था। घटना की रिपोर्ट घायल के पुत्र ने दो नामजदों के विरुद्ध थाना किशनी में दर्ज कराई है। वहीं घायल शिक्षक का इलाज आगरा के एक चिकित्सालय में चल रहा है।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव बसैत निवासी रिटायर्ड निवासी कैलाश मिश्रा बुधवार को दोपहर अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।
गुरुवार को घायल के पुत्र सुनील मिश्रा ने थाना किशनी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कि उनके गांववासी विनोद कुमार ने उनके पिता से 15 हजार रुपये उधार लिए थे। कई बार तकादे के बाद भी विनोद उधार ली गई रकम वापस नहीं कर रहा था। घटना से एक दिन पहले ही रिटायर्ड शिक्षक ने विनोद से खरा तकादा किया गया था। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी।
सुनील मिश्रा ने बताया कि बुधवार को उसके पिता घर के बाहर बैठे थे, तभी विनोद कुमार अपने साथी मलिखान सिंह के साथ आया और दोनों ने उसके पिता पर फायरिंग कर दी। जिससे वे घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया नामजद अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर नामजदों की तलाश शुरू कर दी है।