जली विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
By Edited By: Published: Fri, 18 Oct 2013 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2013 07:00 PM (IST)
मैनपुरी: चार दिन पूर्व बड़ी नगरिया में जलने से घायल विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने सास, जेठानी पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बड़ी नगरिया निवासी सुनीता पत्नी बनारस सिंह को गंभीर रूप से जली हालत में 14 अक्टूबर की शाम इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान गुरुवार को विवाहिता की मौत हो गई। घटना को लेकर मृतका के भाई सुनील निवासी निकट पुलिस लाइन मैनपुरी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मृतका की सास ज्ञानश्री और जेठानी रेखा उसका उत्पीड़न करती थी और उन्हीं दोनों ने मिलकर सुनीता की जलाकर हत्या कर दी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें