मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र देगा प्रधानमंत्री: शिक्षामंत्री
मैनपुरी: प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र इस बार देश के लोगों को एक सांसद ही नहीं प्रधानमंत्री देगा। इसलिए कार्यकर्ताओं को जनता का विश्वास जीतने के लिए उनके दुख दर्द में शामिल होकर उन्हें सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं।
श्री शाक्य आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में संगठन की समीक्षा करने के बाद सरकार की उपलब्धियां कार्यकर्ताओं को गिना रहे थे। बैठक में प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री आलोक कुमार शाक्य, जिला सहकारी बैंक के सभापति डॉ. रामकुमार यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष जयसिंह कश्यप, पूर्व एमएलसी अवधेश यादव, श्यामवरन शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दीप सिंह पाल, वीके शर्मा, चंद्रशेखर यादव, अरविंद यादव, जिप सदस्य सतीश यादव, रामदास कठेरिया, राकेश यादव, संजय यादव आदि ने स्वागत किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने व संचालन पार्टी महासचिव चंद्रपाल सिंह यादव ने किया।
वहीं व्यापारी नेता वोट सिंह यादव के आवास पर स्वागत समारोह में आलोक कुमार शाक्य का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर योगेन्द्र सिंह यादव, आनंदस्वरूप अग्रवाल, रामवीर सिंह, सियाराम, नसीर वारसी, यदुनाथ सिंह यादव, गिरंद सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, केके राजपूत आदि मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर