मां के साथ मासूम भी करेगा चुनाव ड्यूटी
जागरण संवाददाता, महोबा: लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान संपन्न कराना भी एक बहुत बड़े पुण्य का काम है। इ
जागरण संवाददाता, महोबा: लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान संपन्न कराना भी एक बहुत बड़े पुण्य का काम है। इसमें केवल पुरुष वर्ग ही हिस्सा नहीं ले रहे बल्कि महिलाओं की भी बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी दिख रही है। कई मां बहनें तो ऐसी हैं जिनकी गोद में मासूम बच्चा है। वह गोद में बच्चा लेकर मतदान कराने को बूथों की ओर रवाना हुईं।
बुधवार को पो¨लग पार्टी रवाना होने वाले स्थल का नजारा किसी बरात जैसा दिखा। ईवीएम मशीनों के साथ पो¨लग पार्टियां दोपहर बाद से ही अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगी थीं। रश्मी, लक्ष्मी, कांती, गोमती की गोद में बच्चा है, वह अपनी पार्टी के साथ जाने की तैयारी कर रही हैं। बच्चे को गोद में लेकर दूध पिला रही हैं। उनके साथ वैसे परिजन आए हैं। वह भी उनकी मदद करेंगे। इस दौरान जिस पो¨लग पार्टी में महिलाएं जो बच्चे के साथ हैं उनके अन्य कर्मचारी अधिकारी उनकी मदद कर रहे हैं। इसके कारण उन्हें अधिक दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है।