किशोरी को भगा ले जाने वाला आरोपी धरा गया
संवाद सूत्र (महोबा) श्रीनगर: एक युवक गांव की एक किशोरी को भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने थाने में
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 01:01 AM (IST)
संवाद सूत्र (महोबा) श्रीनगर: एक युवक गांव की एक किशोरी को भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने थाने में इसकी तहरीर दी थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को भी बरामद कर लिया है।
थाना क्षेत्र के भड़रा गांव में एक किशोरी को उसी गांव का हरीराम पुत्र अनारीलाल 18 जून को बहला फुसला कर भगा ले गया था। जिसकी तहरीर किशोरी के पिता ने थाने में दी थी। पुलिस ने रविवार को भड़रा तिगैला से आरोपी युवक को किशोरी के साथ दबोच लिया। युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर किशोरी को डाक्टरी के लिए भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें