आरक्षियों ने सीखा आधुनिक शस्त्र चलाना
जागरण संवाददाता, महोबा : पुलिस विभाग में नव नियुक्त महिला- पुरुष आरक्षियों को इन दिनों प्रशिक्षण दे
जागरण संवाददाता, महोबा : पुलिस विभाग में नव नियुक्त महिला- पुरुष आरक्षियों को इन दिनों प्रशिक्षण देने का क्रम चल रहा है। कंप्यूटर और तकनीकी जानकारी देने के साथ ही उन्हें शस्त्र चलाने आदि में भी दक्ष किया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक पनवाड़ी प्रदीप कुमार ¨सह ने थाना परिसर में नवनियुक्त पुरुष व महिला आरक्षियों को पुलिस के आधुनिक असलहों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आरक्षियों को बताया गया कि शस्त्र कैसे खोला बंद किया जाता है व कैसे शस्त्रों की देखभाल की जाती है। इसके साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से उन्हें अवगत कराया गया। इसके साथ ही एसएचओ प्रदीप कुमार ¨सह ने उन्हें बताया कि कैसे पुलिस को जनता की सेवा में तत्पर रहना चाहिए। कहा कि पुलिस के लिए जनता सर्वोपरि है और पुलिस जनता के लिए हर समय मदद को तत्पर है। थाना स्टाफ के साथ ही नए नियुक्त महिला व पुरुष आरक्षी मौजूद रहे।