सड़क हादसों में चार घायल
जागरण संवाददाता, महोबा : अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्या
जागरण संवाददाता, महोबा : अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यालय के गांधीनगर निवासी राकेश बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गौहानी थाना मझगवां का निवासी 30 वर्षीय आशाराम बाइक से जाते समय रास्ते में जमाला मोड़ के पास असंतुलित होकर गिरकर घायल हो गया। डहर्रा गांव निवासी 21 वर्षीय रोहित घर में सीढि़यों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र का नथूपुरा गांव निवासी 50 वर्षीय भगवानदास पैदल घर से कहीं जा रहा था रास्ते में बाइक सवार ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने रोहित को झांसी रेफर किया है।