आम तोड़ते पेड़ से गिरा युवक, मौत
जागरण संवाददाता, महोबा : आम तोड़ते वक्त युवक पेड़ से असंतुलित होकर नीचे गिर गया। लहूलुहान हालत में उस
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 May 2017 05:32 PM (IST)Updated: Sun, 28 May 2017 05:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, महोबा : आम तोड़ते वक्त युवक पेड़ से असंतुलित होकर नीचे गिर गया। लहूलुहान हालत में उसे उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया। लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिले का पचारा गांव निवासी दास अपने घर के पास लगे पेड़ में चढ़कर आम तोड़ रहा था। तभी आम तोड़ते-तोड़ते वह अचानक असंतुलित होकर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन नागरिकों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। घर के लोगों के द्वारा उसे चिकित्सालय लाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें