महिला के साथ युवक ने की छेड़छाड़
जागरण संवाददाता, महोबा : घर के अंदर घुसकर गांव के ही युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। परिजनों के
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Apr 2017 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 01:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, महोबा : घर के अंदर घुसकर गांव के ही युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। परिजनों के ललकारने पर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। मामले की सूचना पुलिस को देकर पीड़िता ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना पनवाड़ी क्षेत्र के एक गांव की महिला बीती रात अपने घर के आंगन में थी। तभी गांव का ही युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुस गया और महिला के साथ अश्लीलता करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजनों के साथ ही पड़ोसी एकत्र हो गए और उनके ललकारने पर आरोपी धमकाता हुआ भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उधर घटना से लोगों में खासा हड़कंप मचा रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें