करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी की मौत
संवाद सूत्र, (महोबा) कबरई : करंट लगने से शुक्रवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। सूचना पर पहु
संवाद सूत्र, (महोबा) कबरई : करंट लगने से शुक्रवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है।
शुक्रवार को थाना कबरई कस्बे में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग 86 पर स्थित शिवराज ¨सह की दुकान के पास कहीं से राष्ट्रीय पक्षी मोर आ गया। काफी देर तक वह वहां पर इधर उधर टहलने के बाद अचानक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया और उसमें करंट उतरने की वजह से मोर की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने मोर के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।