कारागार में निरुद्ध बंदी की हालत बिगड़ी
जागरण संवाददाता, महोबा : मुख्यालय के उप कारागार में रहस्यमय ढंग से एक बंदी की हालत बिगड़ी और अचानक उ
जागरण संवाददाता, महोबा : मुख्यालय के उप कारागार में रहस्यमय ढंग से एक बंदी की हालत बिगड़ी और अचानक उसको मुंह से ब्लड आने लगा। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां बंदी के कुछ बोल न पाने से वास्तविकता स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
जिले के मकरबई गांव का निवासी 35 वर्षीय राजू मुख्यालय के उप कारागार में काफी समय से निरुद्ध है। सोमवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ी तो वहां मौजूद अन्य बंदियों में अफरा-तफरी मच गई। यहां डॉक्टर को बुलाकर उसका उपचार कराया गया लेकिन आराम न मिलने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां वह कुछ बोल नहीं पा रहा है। उसके बयान देने के बाद ही असलियत का पता चल सकेगी। उधर जेलर अजय कुमार का कहना है कि बंदी को मुख से ब्लड आने लगा था तो उसे डॉक्टर को बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह तो डॉक्टर ही बता पाएंगे कि उसे हुआ क्या है। उधर बंदी की हालत बिगड़ने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।