निकाह की खुशी में चली गोली, स्टेशन मास्टर जख्मी
महोबा, जागरण संवाददाता : हर्ष फाय¨रग की घटनाओं पर रोक लगती नजर नही आ रही है। कुलपहाड़ कस्बे के एक निज
महोबा, जागरण संवाददाता : हर्ष फाय¨रग की घटनाओं पर रोक लगती नजर नही आ रही है। कुलपहाड़ कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में विवाह समारोह के दौरान गुरुवार की देर रात गोली लगने से स्टेशन मास्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्प्ताल लाया गया। यहा से गंभीर हालत देखकर झांसी रिफर कर दिया गया।
शुक्रवार की देर रात सुगिरा गांव के महबूब की बेटी रेशमा के निकाह के कार्यक्रम कुलपहाड़ के एक निजी गेस्ट हाउस में चल रहा था। यहां पर सम्मलित होने के लिए डिंगवाही से रेलवे के स्टेशन मास्टर असगर भी आए हुए थे। बताया जाता है कि निकाह के कुबूलनामे के बाद हर्ष फाय¨रग होने लगी। जिसमें स्टेशन मास्टर को गोली लगी। गोली बाजू में लगी। उन्हें तुरन्त स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां पर भी हालत की गंभीरता को देखकर झांसी मेडिकल कालेज भेज दिया गया। अस्पताल से मेमो कोतवाली भेजा गया है।
.. गोली चलने की जानकारी मिली है। किसी ने सूचना नही दी है। पता करवाकर कार्यवाही की जा रही है।
अब्दुल रज्जाक,प्रभारी कोतवाली इंचार्ज, कुलपहाड़