Move to Jagran APP

डीएम व एसपी ने सपाइयों के साथ मरीजों को बांटे फल

महोबा, जागरण संवाददाता : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन सपाईयों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। लेक

By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 07:18 PM (IST)
डीएम व एसपी ने सपाइयों के साथ मरीजों को बांटे फल

महोबा, जागरण संवाददाता : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन सपाईयों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। लेकिन इस जश्न में उन्हें राहगीरों का दर्द नजर नहीं आया। सड़क पर नेता जी के काफिले के चलते शहर के मुख्य मार्ग पर लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा। ऐसे में राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। उधर प्रशासन भी इस जश्न में शरीक दिखा। डीएम व एसपी ने सपाईयों के साथ अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए।

loksabha election banner

सपा के मुखिया के जन्मदिवस के अवसर पर सपाईयों में खासा जोश व उत्साह दिखा। बता दें कि पार्टी कार्यालय के साथ जिला अस्पताल में भी सपाईयों ने मरीजों को फल वितरित किए। इसके बाद नेताओं का काफिला शहर के मुख्य मार्ग भीड़ भाड़ वाले इलाके आल्हा चौक में आया। यहां वाहनों के काफिले के चलते जाम लग गया। जाम तो लगना ही था क्योंकि नेताजी राहगीरों को मिठाईयां व फल जो खिला रहे थे। बात नेता जी की है तो राहगीर क्या कर सकते है लोगों को काफी देर तक जाम के झाम से जूझकर मुसीबतों का सामना करना पड़ा। उधर जन्मदिन के जश्न में प्रशासन ने भी शिरकत की। जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह व पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने सपाईयों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.