किसानों ने डीएम से की आवजे की मांग
महोबा, जागरण संवाददाता : अर्जुन सहायक परियोजना में अधिग्रहीत भूमि का अब तक उचित मुआवजा न मिलने से कि
महोबा, जागरण संवाददाता : अर्जुन सहायक परियोजना में अधिग्रहीत भूमि का अब तक उचित मुआवजा न मिलने से किसान परेशान है। उन्होंने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। उधर सांसद ने भी किसानों का दर्द समझकर इसे संसद में उठाए जाने का भरोसा दिलाया।
बता दें कि अर्जुन सहायक परियोजना में कबरई विकासखंड के झिरसहेवा, कबरई, गंज सहित दर्जनों गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई है। शुक्रवार को झिरसहेवा गांव के किसान रामकुमार, बिहारी, हरीसिंह, चंद्रपाल, रामप्यारे, अरविंद व अशोक रामलखन आदि ने डीएम को बताया कि उनके परिवार में यदि लड़के की उम्र 25 वर्ष हो तो परिवार रजिस्टर में उसका अलग नाम शामिल किया जाए। बताया कि 1 जनवरी 2014 से बढ़ी दरों में अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया। भूमि चली जाने से बच्चों की शादी में भी परेशानी हो रही है। किसानों ने बढ़ी हुई दरों के उचित मुआवजे के साथ ही परिवार को देखते हुए आवास उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। डीएम वीरेश्वर सिंह ने उनकी मांग शासन को पहुंचाने की बात कहीं। उधर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने भी किसानों के पास पहुंचकर संसद में मुद्दा उठाकर उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।