बच्चों को दी गई शिक्षा के अधिकार की जानकारी
महराजगंज : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एसपी स्कूल सिसवा बाजार में सिविल जज दिवाकर द्व
महराजगंज : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एसपी स्कूल सिसवा बाजार में सिविल जज दिवाकर द्विवेदी की अध्यक्षता में बाल अधिकार एवं शिक्षा का अधिकार विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
इसमें बच्चों के अधिकार के संबंध में कानून की जानकारी दी गई। समस्याओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज दिवाकर द्विवेदी ने व्यावसायिक शिक्षा पर जोर दिया। बच्चों के अधिकार बताए और शिक्षा के अधिकार की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनुशासन में रहते हुए सतत प्रयास जारी रखें। नित नई जानकारियों से खुद को अपडेट करते रहें। माता, पिता व गुरु का आदर करें। पठन-पाठन के दौरान कठिनाई होने पर शिक्षक से मिलें। पढ़ाई के साथ ही खेलकूद पर भी ध्यान दें। खेलकूद से शरीर स्वस्थ व मन प्रसन्न रहता है और पढ़ाई में भी मन लगता है।
वरिष्ठ अधिवक्ता गो¨वद सोनी, विजय नारायण ¨सह, स्कूल के प्रबंधक एनबी पाल ने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहना चाहिए। प्रबंधक ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। अंत में प्राधिकरण की ओर से बाल शिक्षा अधिकार से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया।