Move to Jagran APP

शिक्षकों के प्रति सरकार उदासीन: ध्रुव कुमार त्रिपाठी

महराजगंज: जनता इंटर काजेल पुरंदरपुर में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदधिकारियों

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Sep 2017 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2017 11:10 PM (IST)
शिक्षकों के प्रति सरकार उदासीन: ध्रुव कुमार त्रिपाठी
शिक्षकों के प्रति सरकार उदासीन: ध्रुव कुमार त्रिपाठी

महराजगंज: जनता इंटर काजेल पुरंदरपुर में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदधिकारियों की बैठक हुई। बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। समाज के लोगों में व्यक्तित्व विकास के साथ ही संस्कार का संचार भी करता है। समाज में रहने वाले लोगों को शिक्षा के द्वारा सामाजिक ज्ञान देने का काम शिक्षक ही करता है। इतना ही नहीं शिक्षा के द्वारा ही व्यक्तित्व विकास हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रति सरकार का रवैया काफी उदासीन है, लेकिन अगर शिक्षकों के समस्याओं पर सरकार बिचार नहीं करेगी। तो उनके समस्याओं के लिए संघर्ष किया जाएगा।

loksabha election banner

बैठक में उपस्थित लोगों का आभार ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश प्रताप ¨सह ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक राय, जिलामंत्री विजय प्रताप ¨सह, ¨वध्याचल मिश्र, दीप नारायण त्रिपाठी, त्रियुगी नरायन त्रिपाठी, अजय कुमार सोनी, अशोक पांडेय, महेंद्र कुमार कुशवाहा, अरूण कुमार पांडेय, सूरज शुक्ला, इरफान अहमद खान, अनिल कुमार, पुरूषोत्तम सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.