जंगली सूअरों के आतंक से किसान परेशान
महराजगंज: जंगल से बाहर निकले जंगली सूअर महदेवा, बसडीला गांव के सीवान में धान की फसलों को
महराजगंज: जंगल से बाहर निकले जंगली सूअर महदेवा, बसडीला गांव के सीवान में धान की फसलों को क्षति पहुंचा रहे हैं। जंगली सूअरों के आतंक से किसान परेशान हैं। झुंड के झुंड सूअर गांव के सिवान में धान की फसल को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। सूअरों को खेत से बाहर निकालने पहुंचे किसानों को भी दौड़ा कर घायल भी कर दे रहे हैं। कोल्हुई थाना क्षेत्र के महदेवा बसडीला गांव में कुछ दिनों से जंगल से निकलकर दर्जनों सूअर बाहर आ गए हैं। दर्जनों की संख्या जंगली सूअर किसानों के धान, सब्जी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। महदेवा के ग्राम प्रधान मुकेश श्रीवास्तव, किसान रामदयाल, शेषमन यादव, पूर्णवासी, राकेश आदि लोगों का कहना है कि जंगली सूअरों के आतंक से परेशान हैं। इसकी शिकायत वन विभाग के कर्मचारियों से की गई, लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। किसानों ने जिलाधिकारों से वन क्षेत्रों में तार बाड़ लगवाने की मांग की है।