Move to Jagran APP

अमन मणि त्रिपाठी समेत सात नेता समाजवादी पार्टी से निष्कासित

अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र नेता अमन मणि त्रिपाठी, पूर्व मंत्री व नगर पालिका परिषद नौतनवा के पूर्व अध्यक्ष समेत सात नेताओं को निष्कासित कर दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 05:10 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 06:42 PM (IST)
अमन मणि त्रिपाठी समेत सात नेता समाजवादी पार्टी से निष्कासित
अमन मणि त्रिपाठी समेत सात नेता समाजवादी पार्टी से निष्कासित

महराजगंज (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से बगावत कर चुनावी मैदान में उतरे अमनमणि त्रिपाठी को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। पार्टी ने दो दिन पहले ही महिला सभा की प्रमुख रंजना बाजपेई के साथ नौ लोगों को बाहर किया था।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र नेता अमन मणि त्रिपाठी, पूर्व मंत्री व नगर पालिका परिषद नौतनवा के पूर्व अध्यक्ष समेत सात वरिष्ठ नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित कर दिया है।

loksabha election banner
सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने आज बताया कि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से सपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बगावत कर अमन मणि त्रिपाठी निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
अमन मणि त्रिपाठी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के कारण पूर्व मंत्री श्याम नरायन तिवारी, नगर पालिका परिषद नौतनवा के पूर्व अध्यक्ष कलीम उर्फ गुड्डू खान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी, राजेश्वर मणि त्रिपाठी, जमाल अहमद व लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अजीत मणि त्रिपाठी को निष्कासित कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.