गलन ने बढ़ाई मुश्किल,दो की मौत
महराजगंज: शनिवार का दिन सबसे गलन वाला रहा। मनुष्य हो या पशु पक्षी सभी ठंड से तबाह हैं। ठंड का असर साफ बाजारों व सड़कों पर दिख रहा है। ठंड से लोग घर से बाहर निकलने से परहेज ही कर रहे है।
ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है। नगर क्षेत्र में प्रशासन की तरफ से अभी तक अलाव की व्यवस्था सभी जगहों पर न किये जाने के कारण इस क्षेत्र के गरीबों के सामने ठंड मुसीबत बन गई है। नगर में गरीबों में कंबल वितरीत किया। ऐसे में ठंड गरीबों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। नगर निगम के तरफ से अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं किया गया।
इनसेट-
ठंड लगने से दो की मौत
सबया ढाला,महराजगंज
स्थानीय सबया उत्तर टोला निवासी गोविन्द पुत्र रामचन्द्र 40 की बीते रात को ठंड लगने से मौत हो गयी। वह पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था परिवार के लोगो के अनुसार वह रात कोअपने घर पर भोजन करके सोया था,दो बजे जब उसकी पत्नी ने उसे जगाने का प्रयास किया तो उसका शरीर पूरी तरह से अकड़ गया था।
इसी क्रम में घुघली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ठंड की चपेट में आने से एक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि उक्त युवक कप्तानगंज से रात्रि नौ बजे पैदल ही अपने घर वापस जा रहा था।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा पकड़ियार विशुनपुर के मगड़ा टोला निवासी 32 वर्षीय केशव पुत्र संमत शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे कप्तानगंज से अपने घर जा रहा था। अभी वह अपने गांव से कुछ ही दूर पर पहुंचा था कि अचानक गिर गया तथा उसकी शरीर अंकड़ गयी और उसकी मौत हो गयी। आसपास के लोग जब उसके पास पहुंचे तो वह मृत पाया गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर