सोडियम लाइट खराब, अंधेरे में सड़क
महराजगंज: जिले की चार नगर पंचायतों व दो नगर पालिका क्षेत्रों में सोडियम लाइट खराब होने से पथ प्रकाश
महराजगंज: जिले की चार नगर पंचायतों व दो नगर पालिका क्षेत्रों में सोडियम लाइट खराब होने से पथ प्रकाश ध्वस्त हो गई है। सोडियम लाइट खराब होने से एक दर्जन मार्गों पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है और छिनैती के भय से आधी आबादी घरों में दुबकने को मजबूर हो जाती है। तराई के इस जिले में महराजगंज व नौतनवा नगर पालिका है,जबकि सिसवा बाजार, घुघली, निचलौल व आनंदनगर नगर पंचायत है। इन आधा दर्जन नगरीय क्षेत्रों में स्थित एक दर्जन प्रमुख मार्गों पर सोडियम लाइट व 10 चौराहों पर लगे हाईमास्ट खराब हो गए हैं। इससे प्रमुख मार्गों के साथ ही चौराहे भी शाम होते ही अंधेरे में डूब जाते हैं। आनंद नगर टाउन एरिया में अंबेडकर चौराहा, विष्णु मंदिर चौराहा, धानी चौराहा, बहदुरी, कोल्हुई, लेहड़ा आदि स्थानों पर लगा सोडियम व हाई मास्ट एक माह से खराब है। इसी तरह घुघली, सिसवा, निचलौल नगर पंचायत की भी स्थिति है। सभी नगर पंचायतों में पथ प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इसके कारण जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छिनैती व राहजनी के भय से लोग शाम होते ही घरों में कैद हो जाते हैं। शहर में तो दिन डूबने के बाद संपर्क मार्गों पर सन्नाटा पसर जाता है और लोग घरों में कैद हो जाते हैं। अंधेरे के कारण सड़कों पर आवारा कुत्तों का कब्जा हो जाता है। ये आवारा कुत्ते अंधेरे का लाभ उठाकर लोगों को दौड़ा लेते हैं। चेन स्ने¨चग की सभी घटनाएं शाम को पांच बजे से सात बजे के बीच ही हुई हैं। अंधेरे का लाभ उठाकर मोटरसाइकिल सवार बदमाश झपट्टा मारकर चेन उड़ा लेते हैं। इन सभी मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ पर पुलिस एक भी घटना का अनावरण नहीं कर पाई। नागरिकों ने जिलाधिकारी से पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि नगर पंचायतों व नगर पालिका क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था ठीक कराने के लिए अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। दो सप्ताह के अंदर सभी खराब सोडियम बदल कर नए लगा दिए जाएंगे। निर्देश की अवहेलना अक्षम्य होगी।