भारतीय फसलों को क्षति पहुंचा रहा नेपाली मिलों का पानी
महराजगंज : नेपाल के नवलपरासी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थापित दो मिलों का कचरा व गंदा पानी धोब
By Edited By: Published: Sat, 03 Dec 2016 11:51 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 11:51 PM (IST)
महराजगंज : नेपाल के नवलपरासी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थापित दो मिलों का कचरा व गंदा पानी धोबहा नाला में आने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। उपजिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम बहुआर निवासी नजीम, चन्द्रभान, धमेन्द्र पटेल, योगेन्द्र दीक्षित तथा रामनिधि पटेल ने कहा है कि नेपाल सीमा से बह कर आने वाला धोबहा नाला भारत के सीमावर्ती ग्राम बहुआर कला होकर आगे निकल जाता है। नाला के दोनों तटबंधों पर कई किसानों की खेती है। नेपाल के गंगापुर व कुड़िया मिल से निकला कचरा व गंदा पानी नाले में प्रवाहित होने से जहां जल प्राणियों को नुकसान पहुंचता है, वहीं दोनों तटों की फसलों को बर्बाद कर रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें