Move to Jagran APP

कोहरे से यातायात पर पड़ा असर

महराजगंज: शनिवार सुबह अचानक बढ़े कोहरे ने जनजीवन पर असर डाला। कोहरे के कारण यातायात पर भी असर पड़ा। स

By Edited By: Published: Sat, 03 Dec 2016 11:50 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 11:50 PM (IST)
कोहरे से यातायात पर पड़ा असर

महराजगंज: शनिवार सुबह अचानक बढ़े कोहरे ने जनजीवन पर असर डाला। कोहरे के कारण यातायात पर भी असर पड़ा। स्कूल जाने में छात्रों को भी दिक्कत हुई। डाक्टरों ने लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है।

loksabha election banner

शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छा गया। कोहरे के साथ ही बढ़ी ठंड से सुबह काम करने के लिए घर से निकलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कस्बे और आसपास के इलाकों में चाय की दुकानों पर लोगों की संख्या बढ़ गई। नोटबंदी के साथ ही ठंड पर भी चर्चा होती रही। मोटरसाइकिल और बड़े वाहनों को कोहरे के कारण लाइट जला कर चलना पड़ा। ठंड के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री में भी बढ़ोत्तरी हुई है। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए सूर्य की रोशनी आई भी लेकिन ठंड कम नहीं हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.