अव्यवस्था को लेकर छात्रों ने प्राचार्य के कक्ष में जड़ा ताला
महराजगंज: जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में अव्यवस्था से नाराज छात्रसंघ पदाधिकारियों न
महराजगंज: जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में अव्यवस्था से नाराज छात्रसंघ पदाधिकारियों ने शनिवार को प्राचार्य कक्ष पर ताला जड़ दिया और प्रदर्शन किया। छात्रों ने व्यवस्था ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
छात्रसंघ अध्यक्ष बलराम दुबे ने कहा कि महाविद्यालय में अव्यवस्था का बोलबाला है। कुछ कर्मचारियों के न आने पर भी उनकी उपस्थिति बनाई जा रही है। समय से विभागों में कोई कर्मचारी-शिक्षक उपस्थित नहीं हो रहा है। कामन रूम, वाचनालय की उचित व्यवस्था, कर्मचारियों की समय से उपस्थिति एवं शिक्षण कार्य की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान कर महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल नहीं बनाया गया तो छात्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान राघवेंद्र कुमार, गोपाल शर्मा, बिट्टू कुमार, गिरिजेश कुमार, आलोक रंजन दुबे, घनश्याम दुबे, देवी लाल यादव, दीपक गुप्ता संयुक्त मंत्री, दीपक द्विवेदी कोषाध्यक्ष, दीपक शर्मा आदि कई छात्र उपस्थित रहे।