Move to Jagran APP

उत्तम प्रदेश के लिए भाजपा जरूरी: शहनवाज

महराजगंज: भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रथ यात्रा शनिवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए

By Edited By: Published: Sat, 03 Dec 2016 11:42 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 11:42 PM (IST)
उत्तम प्रदेश के लिए भाजपा जरूरी: शहनवाज

महराजगंज: भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रथ यात्रा शनिवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए फरेंदा पहुंची। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन का स्वागत किया।

loksabha election banner

शहनवाज हुसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा पार्टी का नहीं, परिवार का राज्य है। चाचा- भतीजा एक दूसरे को रूठने और मनाने में लगे हुए हैं। इससे प्रदेश में विकास की गति शून्य हो चली है। केंद्र सरकार ने पूरे देश में सड़कों का जाल बिछा दिया है। भाजपा विरोधी पार्टियां नोट बंदी के नाम पर कालेधन के समर्थन में तरह-तरह का भ्रामक प्रचार कर रहीं हैं। भाजपा ही उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना सकती है।

यात्रा के स्वागत के लिए भाजपाइयों ने कई तोरणद्वार भी बनाए थे। राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन व डा. रमापति राम त्रिपाठी को सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र ¨सह, प्रेम अग्रहरि, महेंद्र कुमार, तालिक यादव, जोगेंद्र त्रिपाठी, गुलाब चौरसिया, संजय मिश्रा, जितेंद्र वीर वर्मा, तेज प्रताप ¨सह, शिवानंद त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। फरेंदा विधान सभा से होते हुए रथ यात्रा सिद्धार्थनगर जिले में प्रवेश कर गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.