शहीदों की याद में जलाएं एक दीया
महराजगंज: हम भारतीय हर वर्ष दीपों का त्योहार दीपावली बड़े ही खुशी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, ले
महराजगंज: हम भारतीय हर वर्ष दीपों का त्योहार दीपावली बड़े ही खुशी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, लेकिन हम उन्हें भी याद करें जो अपने मातृभूमि की रक्षा के लिए घर-परिवार को छोड़कर सरहद की रखवाली कर रहे हैं। उन्हें अपने प्राणों से ज्यादा अपना वतन प्यारा है। देश की सुरक्षा करते-करते अपनी जान गवां देते हैं। उन वीर सपूतों की याद में हमको एक दीया जरूर जलानी चाहिए। जिससे उनकी अमर आत्मा को शांति मिले।
फोटो- 24 एमआरजे 19 परिचय: विनय पटेलनगर के राजीव नगर के व्यवसायी विनय पटेल ने कहा कि शहीद सैनिकों को हम दीप दान के माध्यम से याद करें। सरहद पर देश की रक्षा के लिए सैनिक ठंडी, गर्मी एवं धूप की परवाह किए बगैर हमारी रक्षा करते हैं। हम सभी भारतवासियों का धर्म है कि उनकी याद में कम से कम एक दीपक जलाएं।
फोटो- 24 एमआरजे 20परिचय: कन्हैया गुप्ता
व्यवसायी कन्हैया गुप्ता ने कहा कि हर जनपद में शहीदों के सम्मान में शहीद स्मारक बनवाया जाय। जिससे लोग शहीदों की सहादत को याद करें और उनकी याद की दीप दिल में जलाए रखें। सैनिकों शहीदों के परिवार के सदस्यों का समाज में सम्मान मिले। सरकार भी इनको हर जरुरी सुविधाएं प्रदान करे।
फोटो- 24 एमआरजे 21परिचय: अमरनाथ चौरसिया
नगर के अमरनाथ चौरसिया ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में दैनिक जागरण की पहल बहुत अच्छी है। सभी भारतवासी अमर शहीदों के नाम पर एक दीप जरूर जलाएं। ऐसा करने से सरहद पर तैनात भारतीय सैनिकों का हौसला बढ़ेगा और समाज के अंदर देश सेवा का जज्बा पैदा होगा।
फोटो 24 एमआरजे 22परिचय: गौतम शर्मा
नगर पालिका निवासी गौतम शर्मा का कहना है कि इस दीपावली पर हमें एक दीप देश के वीर सपूतों एवं अमर शहीदों के नाम जलानी चाहिए। हम भारतवासी चैन की नीद सैनिकों की बदौलत सो लेते हैं। सैनिकों के सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आनी चाहिए। उनके लिए श्रद्धा का एक दीप जरूर जलाएं जिससे उनको बल मिले।