जदयू के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को भेजा पत्र
जागरण संवाददाता, महराजगंज:जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता सोमवार को सदर विधानसभा प्रभारी मनोज कुमा
जागरण संवाददाता, महराजगंज:जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता सोमवार को सदर विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर खूब गरजे। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित एक सात सूत्रीय ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के उपर भेदभाव करने का आरोप लगाया। कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। इस दौरान महेंद्र प्रसाद भारती, शर्मा प्रसाद, हरिनारायन पासवान, जितेंद्र, साबिर अली, ध्रुव गौड़ सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।ये है मांगें-
- उत्तर प्रदेश में शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाय- हाई स्कूल, इंटर पास बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिया जाय- किसानों के धान की खरीदारी समर्थन मूल्य पर किया जाय- गन्ना किसानों का बकाया मूल्य का भुगतान किया जाय- प्रदेश के सभी जिलों में चौबीस घंटे बिजली दिया जाय- किसानों के कर्जे को माफ किया जाय- जनपद मुख्यालय को रेल लाइन से जोड़ा जाय।