मंडलीय शिक्षणेत्तर समिति के अध्यक्ष बने डा. शांतिशरण मिश्र
महराजगंज : उत्तर प्रदेशीय विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष ड
महराजगंज : उत्तर प्रदेशीय विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डा. शंकर शरण यादव ने गोरखपुर में आयोजित बैठक में गोविवि व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के लिए मंडलीय शिक्षणेत्तर समिति घोषित कर जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज महराजगंज के डा. शांतिशरण मिश्र को मंडलीय अध्यक्ष मनोनीत किया। मंडलीय अध्यक्ष बने डा. मिश्र ने सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सभी के सम्मान की रक्षा की जाएगी और समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर संघर्ष से भी कदम पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने बताया कि मंडलीय शिक्षणेत्तर कर्मचारी समिति में ज्ञान प्रकाश राय को उपाध्यक्ष, अभयनाथ यादव को महामंत्री, शशिकांत यादव को मंत्री व ओमकार गिरी को संयुक्त् मंत्री मनोनीत किया गया। डा. मिश्र के मंडलीय अध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, प्रणय कुमार गौतम, श्रवण पटेल, राम प्रवेश ¨सह, परशुराम साहनी, राम नरायन नायक, जावेद अली सिद्दीकी, धीरेन्द्र कुमार, नरेन्द्रनाथ ¨सह, संतोष पटेल, आफताब खान, सुनील त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी आदि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बधाई दी।