अनियंत्रित आटो पलटने से छह घायल
महराजगंज: कोल्हुई बाजार के लोटन रोड पर अनियंत्रित होकर एक सवारी आटो पलट गयी। जिसमें सवार 4 महिलाओं स
महराजगंज: कोल्हुई बाजार के लोटन रोड पर अनियंत्रित होकर एक सवारी आटो पलट गयी। जिसमें सवार 4 महिलाओं समेत कुल 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कोल्हुई कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जिसमें दो की हालत गम्भीर बनी हुई है। शुक्रवार की दोपहर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के रहने वाले लोग एक आटो द्वारा कोल्हुई में साप्ताहिक बाजार करने आ रहे थे। वह अभी कोल्हुई थाना क्षेत्र के लोटन रोड पर चन्दनपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि आटो अनियंत्रित हो कर पलट गया। जिस पर सवार बगेदन, दूधनाथ निवासी दुमवा, शीला देवी पिपरहवा, ¨सगारी देवी, मनीषा व संजू निवासी कचरहिया नेपाल सहित कुल 6 लोग घायल हो गए। सभी घायल नेपाल के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों के साथ बसपा नेता कादिर खान ने सभी घायलों को कोल्हुई कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें बगेदन व दूधनाथ की हालत गम्भीर बताई जा रही है।