पूर्व विधायक के भाजपा में शामिल होने पर खुशी
महराजगज : सिसवा विधान सभा के पूर्व विधायक अवनीन्द्रनाथ द्विवेदी उ़र्फ महंथ दुबे के एक बार फिर भाजपा
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 12:01 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 12:01 AM (IST)
महराजगज : सिसवा विधान सभा के पूर्व विधायक अवनीन्द्रनाथ द्विवेदी उ़र्फ महंथ दुबे के एक बार फिर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी है। पूर्व विधायक अवनीन्द्रनाथ द्विवेदी को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सदस्यता दिलाई। ग्राम माधवनगर उ़र्फ तुर्कहिया से अपनी राजनैतिक जीवन की शुरुआत करने वाले अवनीन्द्रनाथ द्विवेदी सिसवा विधान सभा से 2007 में भाजपा से विधायक चुने गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें