वार्डों में फैली गंदगी, सफाई व्यवस्था ध्वस्त
महराजगंज: एक तरफ जहां लोग दीपावली के त्योहार को लेकर अपने घरों की साफ-सफाई में जुट गए हैं, वहीं नगर
महराजगंज: एक तरफ जहां लोग दीपावली के त्योहार को लेकर अपने घरों की साफ-सफाई में जुट गए हैं, वहीं नगर पालिका प्रशासन सो रहा है। केंद्र सरकार की पहल पर जगह-जगह स्वच्छ भारत अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं अधिकारियों की ओर से सफाई के लिए काम किया जा रहा है। इसके बाद भी नगर पालिका परिषद के गली-मोहल्लों में कचरे का ढेर लगा हुआ है। वार्डों में गंदगी का ढेर लगे होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, जिसके कारण बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। नगर पालिका द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था पर सलाना लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी नगर के मुख्य मार्ग और विभिन्न वार्डो में सफाई इन दिनों बुरी तरह चरमरा गई है। नगर पालिका प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही।
केस 1- बिस्मिल नगर वार्ड
नगर पालिका के विस्मिल नगर वार्ड में हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नपा प्रशासन द्वारा वार्ड में कचरा डालने के लिए कचरादान नहीं लगाया गया है। जिससे लोग कूड़ा-कचरा को सड़कों एवं नालियों के किनारे फेंक देते हैं। वह ं नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर फैला हुआ है। गंदे पानी से बदबू व दुर्गंध निकलता है।
केस 2- आजाद नगर वार्ड
नगर पालिका के आजाद नगर वार्ड में तो सफाई कहीं दिखती ही नहीं है। जहां भी नजर जाए सिर्फ गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है। सफाई के नाम पर सिर्फ कोरम पूर्ति की जा रही है। वार्ड की नालियां पूरी तरह टूट चुकी है। वार्ड में बंदगी का लगा हुआ है। कूड़े से बदबू निकल रही हैं, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। लोग नाक बंद कर अपने घरों से निकल रहे हैं। इस वार्ड मे सबसे खराब स्थिति सड़क की है।