Move to Jagran APP

खाता खोलने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

महराजगंज: राजीव गांधी महिला विकास परियोजना द्वारा संचालित महिला स्वयं सहायता समूह ग्रामसभा खेसरारी,

By Edited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 11:57 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 11:57 PM (IST)
खाता खोलने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

महराजगंज: राजीव गांधी महिला विकास परियोजना द्वारा संचालित महिला स्वयं सहायता समूह ग्रामसभा खेसरारी, रायपुर व रामपुर खुर्द आदि गांवों के समूहों का खाता न खोले जाने से आक्रोशित महिलाओं ने मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक, कृषि विकास शाखा व यूनियन बैंक के सामने प्रदर्शन कर जमकर बवाल काटा। इनका आरोप था कि एक माह से वे बैंकों का चक्कर लगा रही हैं, किन्तु समूह का खाता नहीं खोला जा रहा है। आक्रोशित महिलाएं ब्लाक अध्यक्ष अकीलुन निशा के नेतृत्व में भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा पर पहुंची और नारेबाजी करते हुए बैंक के अन्दर घुस गईं। आक्रोशित महिलाओं ने बैंक में ताला जड़ कर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था कि समूह की गरीब महिलाएं एक माह से बैंकों का चक्कर लगा रही हैं। परंतु उनका खाता नहीं खोला जा रहा है, जबकि उसी बैंक में उसी गांव के दो अन्य समूहों का खाता खोला जा चुका है। यदि उनकी मांगों को माना नहीं गया तो आमरण अनशन किया जाएगा। कृषि शाखा के फील्ड अफसर जेपी ¨सह ने आक्रोशित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को समझाया कि रायपुर, रामपुर खुर्द और खेसरारी ग्रामसभा उनके बैंक से सम्बद्ध नहीं है। इसलिए खाता खोलने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस सम्बन्ध में वे उच्चाधिकारियों से बात कर समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पूनम भारती, अकिलुन निशा, माया देवी, पुनिता, कोइली, नगीना देवी, मजीबुन, पुष्पा, निर्मला, शीला, रीता, रजनी, राबड़ी, किरन, रम्भा, सोनी, प्रभावती, गीता आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.