महकमा अंजान, परवान नहीं चढ़ रहा सफाई अभियान
महराजगंज: दस दिनों के बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान महराजगंज जिले में परवा
महराजगंज: दस दिनों के बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान महराजगंज जिले में परवान नहीं चढ़ पाया है। स्थिति यह है कि सड़कों पर फैला कूड़े का ढेर अब लोगों को बीमारी के आगोश में ले रहा है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध के चलते लोग रास्ता बदलकर चलने के लिए मजबूर हैं। सफाईकर्मियों की टीम मोहल्लों में निकल तो रही है ,लेकिन महज कोरम पूरा कर घर वापसी कर ले रही है। नगर में कुछ भी ऐसा परिवर्तन नहीं दिख रहा है जिससे स्वच्छता अभियान को गति मिलती दिखाई दे। नगर के आजाद नगर वार्ड में प्रवेश करते ही गो¨वद जायसवाल के घर के सामने पड़ा कूड़ा आप को अभियान की हकीकत बताएगा। सक्सेना नगर वार्ड में राजकिशोर गुप्ता के घर के सामने रखा कूड़ा भी इस अभियान की विफलता की कहानी कह रहा है। वीरबहादुर नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने का नजारा देख आप को नगर की भद्दी तस्वीर ही नजर आएगी। दुखद तो यह है कि दुर्गा मंदिर के सामने का कूड़ा भी सफाई कर्मी नहीं हटा पा रहे हैं। इसी तरह राजीव नगर,¨सचाई कालोनी, शास्त्री नगर स्थित डा. भाष्कर के घर व जिला अस्पताल गेट के सामने लगा कूड़े का ढेर व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।