न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में रह रही एक महिला न्याय की आस लगाये अपनी बूढ़ी मां क
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 01:50 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 01:50 AM (IST)
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में रह रही एक महिला न्याय की आस लगाये अपनी बूढ़ी मां के साथ विगत एक सप्ताह से भटक रही है। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने सुलहनामा कर पति पत्नी के साथ साथ रहने का विकल्प बनाया पर पति मुकर गया और रास्ते में ही छोड़ फरार हो गया। धानी बाजार निवासी रमेश मद्धेशिया जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र नौतनवा के ग्राम श्याम काट सोनौली निवासी कुसुम पुत्री रामसुभग से पिछले तीन महीने से संर्पक में था। पिछले महीने सोनौली स्थित समय माता के मंन्दिर पर विवाह कर उसे अपने घर धानी बाजार लाया और अपने घर पर रखा था। लगभग बीस दिन बाद उसकी किसी बात को लेकर उसने अपनी पत्नी को मायके जाने के लिए जोर देने लगा और अपने घर से निकाल दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें