मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत
महराजगंच: फरेन्दा थाना क्षेत्र के भैया फरेन्दा चौराहे पर शुक्रवार की सुबह पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 01:50 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 01:50 AM (IST)
महराजगंच: फरेन्दा थाना क्षेत्र के भैया फरेन्दा चौराहे पर शुक्रवार की सुबह पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहरवलिया खुर्द निवासी 23 वर्षीय युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। उक्त ग्राम सभा निवासी विश्वेन्द्र चौबे पुत्र सुधाकर चौबे किसी काम से भैया फरेन्दा चौराहे पर आये हुए थे। जहां उन्हें चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगों की मदद से उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज ले जाते समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें