खेल का जीवन में होता है महत्वपूर्ण योगदान
महराजगंज: खेल का जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेल से मन मस्तिष्क स्वस्थ्य रहते हैं। स्वस्थ्य
महराजगंज: खेल का जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेल से मन मस्तिष्क स्वस्थ्य रहते हैं। स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मन का वास होता है।
यह बातें पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र ¨सह ने मुजुरी में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारे खेलों में से एक हैं, जो पुरातन काल से चली आ रही है। खेल में तो हार जीत लगा ही रहता है, जिसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। हारने वाले को बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए तथा जीतने वाले को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शेषनाथ ¨सह, मंडल महामंत्री बबलू यादव, तेजबहादुर ¨सह, राजेश ¨सह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केशव पहलवान ने किया, जबकि आयोजक जितेंद्र चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।