नारायणी के जलस्तर वृद्धि, बी गैप पर बढ़ा दबाव
महराजगंज : नेपाल में हो रही बारिश तथा वहां कि तीन प्रमुख नदियों का पानी नारायणी नदी में गिरने से नद
महराजगंज : नेपाल में हो रही बारिश तथा वहां कि तीन प्रमुख नदियों का पानी नारायणी नदी में गिरने से नदी के जल स्तर में रिकार्ड वृद्धि दर्ज की गई है। जल स्तर बढ़ने नेपाल स्थित बी गैप व नेपाल बांध पर नदी के पानी का दबाव बना हुआ है। बढ़ते जल स्तर से बी गैप का ठोकर नम्बर 13 नदी में विलीन हो चुका है। ¨सचाई विभाग सीमित संसाधनों के बीच बाढ़ बचाव कार्य के लिए बोल्डर डालने में जुटा हुआ है।
बाल्मिकी नगर बैराज से मंगलवार को उत्तरोत्तर वृद्धि का आंकड़ा दर्ज किया गया। आज शाम 6 बजे पानी का डिस्चार्ज 267200 क्यूसेक था। तट बंध के किनारे व आस पास गांवों के ग्रामीणों को नवलपरासी प्रशासन ने बाढ़ की आशंका से सतर्क रहने का निर्देश दिया है। 5 बजे निकटवर्ती गांवों में डुग्गी मुनादी कराने की सूचना है। झुलनीपुर संवाददाता के अनुसार पिछले करीब दस दिनों से नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बारिश से मैदानी इलाकों में तबाही के आसार बढ़ गये हैं। नेपाल में बहने वाली बूढ़ी गंडक, काली गंडकी तथा म्याग्दी तीनों नदियों का पानी नारायणी नदी में गिरने की सूचना है। जिससे नारायणी नदी के जल स्तर में आज देर रात खतरे का निशान 3 लाख 80 हजार क्यूसेक पार किए जाने की आशंका है। नवलपरासी जिले के सीडीओ माधव पंत तथा एसपी राजेन्द्र चौधरी, इंस्पेक्टर महेश्वर उपाध्याय, क्षेत्रीय सांसद देव करन जायसवाल तथा ¨सचाई विभाग के कई अवर अभियंताओं ने देर शाम बी गैप बंधे के आस पास निरीक्षण किया तथा बाढ़ प्रभावित होने की आशंका के मद्दे नजर बचाव करने के लिए एलर्ट कर दिया है। बी गैप पर आज भी कार्य जारी है।