पर्यावरण का रखे ध्यान, तभी बनेगा देश महान
महराजगंज:सरस्वती विद्यामंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आनंदनगर में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण विषय पर
महराजगंज:सरस्वती विद्यामंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आनंदनगर में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण विषय पर गोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश राम त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष के बिना हम अधिक समय तक अपने अस्तित्व को ¨जदा नहीं रख सकते। लेकिन हम यह सब जानते हुए भी अपने स्वार्थो के लिए इनकी अंधा धूंध कटाई कर रहे हैं। जिससे वायु मण्डल में प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही है। इन सब समस्याओं को देखते हुए वृक्षों की उपयोगिता व संरक्षण पर हम लोगों को ध्यान देना चाहिए, नही तो आने वाले समय में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। दिवाकर राम त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष हमारे लिए प्रकृति द्वारा दिया गया उपहार है। इनसे हमें केवल हरियाली व फलों, फूलों की प्राप्ति ही नही होती बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक सहयोगी मित्र है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण का रखे ध्यान तभी बनेगा देश महान। इस अवसर पर धर्मेन्द्र मिश्रा, विजय पाण्डेय, बाबूलाल पटेल, नागेश्वर त्रिपाठी, जीवन लता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।