रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की मौत
महराजगंज: फरेन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम बजारडीह में बुधवार की दोपहर रोपाई के दौरान खेत में रोटावेट च
महराजगंज: फरेन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम बजारडीह में बुधवार की दोपहर रोपाई के दौरान खेत में रोटावेट चल रहा था, कि तब तक उसी दौरान गांव का ही एक 14 वर्षीय किशोर चपेट में आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
उक्त गांव निवासी रामवृक्ष का 14 वर्षीय पुत्र दिलीप ट्रैक्टर पर बतौर लेबर रहता था। गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में ट्रैक्टर चल रहा था। अचानक दिलीप ट्रैक्टर के पीछे फार के नीचे आ गया। जिससे उसके शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गये। खेत में काम कर रहे मजदूरों की निगाह जब तक पड़ी तब तक वह काल के गाल में समां चुका था। वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सम्पूर्णानन्द तिवारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक विधिक कार्रवाई नहीं हो पाई थी। दूसरी तरफ युवक के मौत की खबर सुनते ही जहां उसके परिजन दहाड़े मार कर रहे थे। वहीं गांव में उदासी का पहरा छाया हुआ था।