कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
महराजगंज: क्षेत्रीय ग्राम परसौनी बुजुर्ग में झारखंडी शिव मन्दिर परिसर से श्री रूद्रमहायज्ञ की निकली
महराजगंज: क्षेत्रीय ग्राम परसौनी बुजुर्ग में झारखंडी शिव मन्दिर परिसर से श्री रूद्रमहायज्ञ की निकली कलश यात्रा में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। कलश यात्रा में 2100 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर पंक्तिबद्ध होकर जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थीं वैसे-वैसे नव युवकों की दर्जन भर टोलियां हर-हर- महादेव के गगनचुंबी नारे लगा माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। कितना सुन्दर, कितना मनोरम दृष्य आगे कलश लिए कन्याओं की लम्बी पंक्ति व उनके पीछे वाहनों की लम्बी कतार और बड़े बुजुर्ग व नव युवकों की कई टुकड़ियां कलश यात्रा की व्यवस्था को सम्हालने में लगी थीं। वाहनों पर स्वर महिलाएं शिव के भक्ति गीतों को गा रही थीं।लश यात्रा का दृष्य इतना मनमोहक व आकर्षक था कि लोग देखने के लिए जगह-जगह अपने घरों से निकल सड़कों पर आ जा रहे थे। नव वधुएं तो अपने घरों के झरोखों से कलश यात्रा के विहंगम व मनोरम दृष्य को देख आनंदित हो रही थीं। कलश यात्रा घुघली के छोटी गंडक नदी के बैकुंठी घाट पर पहुँच कर वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप पहुंची, जहाँ यज्ञ मंडप में अग्नि उत्पन्न करने के उपरांत आचार्यों के द्वारा यज्ञ का शुभारम्भ किया गया।