थारू समुदाय के ऐतिहासिक पोखरे पर ग्रामीणों का कब्जा
जागरण संवाददाता, कोल्हुई, महराजगंज: नौतनवा तहसील के गांव पिपरा सोहट में थारू समुदाय के आठ एकड़ पोखरे
जागरण संवाददाता, कोल्हुई, महराजगंज: नौतनवा तहसील के गांव पिपरा सोहट में थारू समुदाय के आठ एकड़ पोखरे पर ग्रामीणों ने कब्जा कर मात्र दो एकड़ में पहुंचा दिया है। पोखरे के तीन तरफ लोग पक्के मकान व झोपड़ी डाल कर कब्जा जमाये हुऐ हैं। ग्रामणों ने दर्जनों शिकायत पत्र तहसील में दिया, जिसका कोई मतलब नहीं हुआ। वही दबंगों का मनोबल बढ़ता गया है। समाजसेवी भानू शुक्ला की माने तो यह पोखरा दो सौ वर्ष पहले कुल आठ एकड़ में थारू समुदाय द्वारा निर्माण कराया गया था। जिसमें पोखरे के बीच मे कुंआ बनाया गया था। इस पोखरे पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए पानी पीने का पवित्र जल उपलब्ध होता था। शतांक शुक्ला का कहना है कि ग्राम सभा के ताल पोखरे पर बढ़ रहे अतिक्रमण से पर्यावरण के साथ साथ जल पर संकट के बादल आ रहे हैं। रामजतन गुप्ता का कहना है कि यहां पोखरे का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है। जो शासन प्रशासन के सख्ती से लोगों को ताल पोखरियों पर अतिक्रमण रोकने के लिए जागरूक करना होगा। उसके बाद ही पोखरों पर अतिक्रमण रुकेगा। उपजिलाधिकारी विक्रम ¨सह का कहना है कि शिकायत मिली है।, टीम को भेज कर पोखरे का सीमांकन कराया जायेगा, और अतिक्रमण करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।