कच्ची के खिलाफ चौकी पहुंची महिलाएं
कुशीनगर : कसया थाना के चकदेइयां क्षेत्र में छोटी गंडक के किनारे बन रही कच्ची तथा आसपास के गांवों म
कुशीनगर : कसया थाना के चकदेइयां क्षेत्र में छोटी गंडक के किनारे बन रही कच्ची तथा आसपास के गांवों में बड़े पैमाने पर बिक रही शराब के विरूद्ध कार्रवाई से परहेज कर रहे पुलिस को जगाने बुधवार को दर्जनों की संख्या में महिलाएं पहुंची और इस अवैध धंधे बंद कराने की आवाज बुलंद की। महिलाओं ने थानाध्यक्ष को संबोधित तहरीर भी सौंपी। तहरीर के मुताबिक चकदेइया में बड़े पैमाने पर कच्ची की बिक्री होती है। इसके चलते आए दिन गांव में झगड़ा-झंझट होता रहता है। कच्ची पीने गांव में आने वाले शराबी बहू-बेटियों के साथ बदसलूकी करते हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए महिलाएं लंबे समय से संघर्षरत हैं। उन्होंने इस समस्या को समाप्त कराने की मांग की है। चौकी प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने कहा कि कच्ची के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इस अवैध कारोबार को पूर्ण रूप से बंद कराया जाएगा। इस दौरान रामनक्षत्र, सुभावती, लीलावती, शकुंतला, देवंती, प्यारी, तेतरी, विमला, गुलाबी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।